सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बदहाल है लाडनू का अस्पताल

दुर्दशा का शिकार लाडनूं का सौ शैयाओं वाला अस्पताल
लाडनूं। स्थानीय एकसौ शैयाओं वाले राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं सहायक स्टाफ के रिक्त चल रहे पदों के कारण क्षेत्र के निवासियों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर युवक कांग्रेस ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम का एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी नारायणलाल रेवाड़ को सौंपा। युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरिराम बुरडक़ के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि राजकीय चिकित्सालय में कुल 13 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं जिनमें शल्य चिकित्सकों के दो पद, निश्चेतन चिकित्सक के दो पद, ऑर्थोपीडिक्स का एक पद, ईएनटी विशेषज्ञ का एक पद, शिशु रोग चिकित्सक का एक पद, मेडिकल ऑफिसर के छरू पद शामिल है। वहीं सहायक स्टाफ में मेल नर्स के तीन पद, महिला नर्स के दो पद व चपरासी के चार पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने सभी पदों पर सीधे नियुक्ति की मांग की है। इस अस्पताल को लेकर सजग नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश यायावर, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक खां हाथीखानी, भारतीय माईनोरिटीज सुरक्षा महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उाध्यक्ष मास्टर मो. बिलाल मुगल, जिला आयोजना समिति की सदस्य श्रीमती सुमित्रा आर्य पार्षद आदि ने भी व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमामुद्दीन अहमद उर्फ दुर्रू मियां को पत्र लिखा है। पत्र में अस्पताल में सभी रिक्त पदों को भरे जाने की मांग करते हुए बताया है कि अस्पताल में आवश्यक चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ नहीं होने के कारण अस्पताल पूरी तरह दुर्दशा का शिकार है तथा 100 शैयाओं का यह अस्पताल पूरी तरह सूनसान नजर आने लगा है। आम नागरिकों को ईलाज के लिए निजी चिकित्सालयों के चक्कर लगाने व भारी खर्च के नीचे आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह अस्पताल लगातार डाक्टरों के तबादलों का शिकार होकर बदहाल हो चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के लिए एक और साप्ताहिक ट्रेन, किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने.. . जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से चूरू जिले के वाशिंदों को हरिद्वार जाने के लिए एक और ट्रेन मिलेगी।  जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन संख्या 04831 जोधपुर से 22 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर गोटन दोपहर 2.40, मेड़ता रोड 3.05, डेगाना 4.20, खाटू 4.42, छोटीखाटू 4.52, डीडवाना 5.23, लाडनूं 5.48, सुजानगढ़ 6.03, रतनगढ़ रात 8.20, चूरू 9.05, सादुलपुर 10, शिवाना 10.39, हिसार 12.20, धूरी 2.35, पटियाला 3.17, राजपुर 4.12, अंबाला 5.40, जगाधारी 6.37, सहारनपुर 8.30, ज्वालापुर 10.33, हरिद्वार 10.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04832 हरिद्वार से 23 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.45 बजे रवाना होकर ज्वालापुर 4.55, सहारनपुर 6.25, जगाधारी 7.18, अंबाला रात 8....

SHORT NEWS OF LADNUN

सेवादल कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच 21 को लाडनूं । कांग्रेस सेवादल के मुख्य बलॉक संगठक मो. मुश्ताक खां हाथीखानी ने बताया कि 21 मई को जयपुर में होने वाले कांग्रेस सेवादल के प्रादेशिक सेमिनार में भाग लेने के लिए लाडनूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर में 21 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में अयोज्य इस सेमिनार में जगदीश टाईटलर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी.जोशी, सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक सुरेश चौधरी, महेन्द्र जोशी, रामजीलाल आदि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। लाडनूं क्षेत्र में इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करके कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सृष्टि में सबकुछ पूर्व नियोजित- प्रपन्न महाराज: गुनपालिया में भागवत कथावाचन लाडनूं । राष्ट्रीय संत स्वामी नवराज प्रपन्न महाराज ने कृष्ण के जन्म के अवसर पर नन्दग्राम में मनाए गए उत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि वो एक ऐसा अवसर था कि समूचा गांव खुशियां मना रहा था और बाल कृष्ण मंद मंद मुस्करा रहा था, कयोंकि अब वह समय आ रहा था, जब कंस जैसे अनेक दुष्टों का ...

लाडनूं पालिका का 9 करोड़ का बजट: पारितसंजीदा हाथों से नहीं बना बजट, मजबूरी में करना पड़ा पारित

लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में वर्ष 2011-12 का वार्षिक बजट 9 करोड़ रूपये का पारित किया गया। बजट में कोई भी नया प्रावधान शामिल नहीं किया गया है, केवल पूर्व मदों में राशि बढाई गई है। अनेक प्रमुख आय मदों की अनदेखी इसमें पशुवध गृहों से व मांस बाजार से आय को बिल्कुल ही नहीं दर्शाया गया है, जबकि एक्ट व बाईलॉज में इसका स्पष्ट प्रावधान है। तहबाजारी किराए की आय भी बिलकुल ही नहीं बताई गई है, जबकि लाडनूं में तहबाजारी चल रही है। आईडीएसएमटी योजना, निर्बन्ध योजना व अन्य आय नहीं दिखाई गई तथा विधायक व सांसद काटे से 30 लाख की आय बताई गई है। ज्ञातव्य रहे कि वर्ष 2009-10 व वर्ष 2010-11 में विधायक व सांसद कोटे से नगरपालिका को एक पैसा भी नहीं मिला है, जबकि निर्बन्ध योजना में धनराशि प्राप्त हुई है। कुल अनावर्तक आय 5 करोड़ 50 लाख 15 हजार, आवर्तक आय 2 करोड़ 88 लाख 95 हजार 100 एवं प्रारम्भिक शेष 60 लाख 89 हजार 900 बताते हुए बजट तैयार किया गया है। कैसे बढाया 10 गुना खर्च बजट की व्यय मदों में कुछ में अत्यधिक वृद्धि दर्शाई गई है। यात्रा भत्ता गत वर्ष 2010-11 में मात्र 19 हजार 800 था, ल...