सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरिद्वार के लिए एक और साप्ताहिक ट्रेन, किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से

जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने...
जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से चूरू जिले के वाशिंदों को हरिद्वार जाने के लिए एक और ट्रेन मिलेगी। 

जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन संख्या 04831 जोधपुर से 22 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर गोटन दोपहर 2.40, मेड़ता रोड 3.05, डेगाना 4.20, खाटू 4.42, छोटीखाटू 4.52, डीडवाना 5.23, लाडनूं 5.48, सुजानगढ़ 6.03, रतनगढ़ रात 8.20, चूरू 9.05, सादुलपुर 10, शिवाना 10.39, हिसार 12.20, धूरी 2.35, पटियाला 3.17, राजपुर 4.12, अंबाला 5.40, जगाधारी 6.37, सहारनपुर 8.30, ज्वालापुर 10.33, हरिद्वार 10.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04832 हरिद्वार से 23 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.45 बजे रवाना होकर ज्वालापुर 4.55, सहारनपुर 6.25, जगाधारी 7.18, अंबाला रात 8.30, राजपुर 9.10, पटियाला 9.40, धूरी 10.30, हिसार 2.10, शिवानी 2.56, सादुलपुर 3.40, चूरू 4.30, रतनगढ़ 5.35, सुजानगढ़ 6.12, लाडनूं 6.26, डीडवाना 6.52, छोटी खाटू 7.23, खाटू 7.33, डेगाना सुबह 8.08, मेड़ता रोड 9.20, गोटन 9.42, जोधपुर दोपहर 11.45 बजे पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन पहले से ही चल रही है। अब ये ट्रेन चलने से चूरू जिले के लोगों को सप्ताह में दो बार आवागमन में सुविधा मिलेगी। 

रेनमें कुल 17 कोच होंगे 

रेलवेके जोधपुर मंडल पीआरओ गोपाल शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 6 आरक्षित कोच, 6 जनरल, दो गार्ड कोच सहित कुल 17 कोच होंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHORT NEWS OF LADNUN

सेवादल कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच 21 को लाडनूं । कांग्रेस सेवादल के मुख्य बलॉक संगठक मो. मुश्ताक खां हाथीखानी ने बताया कि 21 मई को जयपुर में होने वाले कांग्रेस सेवादल के प्रादेशिक सेमिनार में भाग लेने के लिए लाडनूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर में 21 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में अयोज्य इस सेमिनार में जगदीश टाईटलर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी.जोशी, सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक सुरेश चौधरी, महेन्द्र जोशी, रामजीलाल आदि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। लाडनूं क्षेत्र में इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करके कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सृष्टि में सबकुछ पूर्व नियोजित- प्रपन्न महाराज: गुनपालिया में भागवत कथावाचन लाडनूं । राष्ट्रीय संत स्वामी नवराज प्रपन्न महाराज ने कृष्ण के जन्म के अवसर पर नन्दग्राम में मनाए गए उत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि वो एक ऐसा अवसर था कि समूचा गांव खुशियां मना रहा था और बाल कृष्ण मंद मंद मुस्करा रहा था, कयोंकि अब वह समय आ रहा था, जब कंस जैसे अनेक दुष्टों का ...

लाडनूं पालिका का 9 करोड़ का बजट: पारितसंजीदा हाथों से नहीं बना बजट, मजबूरी में करना पड़ा पारित

लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में वर्ष 2011-12 का वार्षिक बजट 9 करोड़ रूपये का पारित किया गया। बजट में कोई भी नया प्रावधान शामिल नहीं किया गया है, केवल पूर्व मदों में राशि बढाई गई है। अनेक प्रमुख आय मदों की अनदेखी इसमें पशुवध गृहों से व मांस बाजार से आय को बिल्कुल ही नहीं दर्शाया गया है, जबकि एक्ट व बाईलॉज में इसका स्पष्ट प्रावधान है। तहबाजारी किराए की आय भी बिलकुल ही नहीं बताई गई है, जबकि लाडनूं में तहबाजारी चल रही है। आईडीएसएमटी योजना, निर्बन्ध योजना व अन्य आय नहीं दिखाई गई तथा विधायक व सांसद काटे से 30 लाख की आय बताई गई है। ज्ञातव्य रहे कि वर्ष 2009-10 व वर्ष 2010-11 में विधायक व सांसद कोटे से नगरपालिका को एक पैसा भी नहीं मिला है, जबकि निर्बन्ध योजना में धनराशि प्राप्त हुई है। कुल अनावर्तक आय 5 करोड़ 50 लाख 15 हजार, आवर्तक आय 2 करोड़ 88 लाख 95 हजार 100 एवं प्रारम्भिक शेष 60 लाख 89 हजार 900 बताते हुए बजट तैयार किया गया है। कैसे बढाया 10 गुना खर्च बजट की व्यय मदों में कुछ में अत्यधिक वृद्धि दर्शाई गई है। यात्रा भत्ता गत वर्ष 2010-11 में मात्र 19 हजार 800 था, ल...