सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लाडनूं पालिका का 9 करोड़ का बजट: पारितसंजीदा हाथों से नहीं बना बजट, मजबूरी में करना पड़ा पारित

लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में वर्ष 2011-12 का वार्षिक बजट 9 करोड़ रूपये का पारित किया गया। बजट में कोई भी नया प्रावधान शामिल नहीं किया गया है, केवल पूर्व मदों में राशि बढाई गई है।
अनेक प्रमुख आय मदों की अनदेखी
इसमें पशुवध गृहों से व मांस बाजार से आय को बिल्कुल ही नहीं दर्शाया गया है, जबकि एक्ट व बाईलॉज में इसका स्पष्ट प्रावधान है। तहबाजारी किराए की आय भी बिलकुल ही नहीं बताई गई है, जबकि लाडनूं में तहबाजारी चल रही है। आईडीएसएमटी योजना, निर्बन्ध योजना व अन्य आय नहीं दिखाई गई तथा विधायक व सांसद काटे से 30 लाख की आय बताई गई है। ज्ञातव्य रहे कि वर्ष 2009-10 व वर्ष 2010-11 में विधायक व सांसद कोटे से नगरपालिका को एक पैसा भी नहीं मिला है, जबकि निर्बन्ध योजना में धनराशि प्राप्त हुई है। कुल अनावर्तक आय 5 करोड़ 50 लाख 15 हजार, आवर्तक आय 2 करोड़ 88 लाख 95 हजार 100 एवं प्रारम्भिक शेष 60 लाख 89 हजार 900 बताते हुए बजट तैयार किया गया है।
कैसे बढाया 10 गुना खर्च
बजट की व्यय मदों में कुछ में अत्यधिक वृद्धि दर्शाई गई है। यात्रा भत्ता गत वर्ष 2010-11 में मात्र 19 हजार 800 था, लेकिन इस वर्ष यह प्रावधान 2 लाख रूपये कर दिया गया, पुस्तकें व समाचार पत्र खरीद के गत वर्ष कुल व्यय 5 हजार 100 था, जिसे बढाकर 20 हजार कर दिया गया। प्रचार विज्ञापन के वास्तविक व्यय 1 लाख 54 हजार 600 को बढाकर 4 लाख कर दिया गया। बिजली सामान क्रय का पिछला वास्तविक आंकड़ा 2 लाख 51 हजार 400 था, जिसे बढाकर 8 लाख कर दिया गया है। पशु फाटक के लिए मय चारा व अन्य खर्च सहित वास्तविक खर्च 28 हजार 300 था, जिसे बढाकर ढाई लाख कर दिया गया।
बिना कर्मचारी ही उनके 3 लाख के भत्ते
बजट में उद्यान अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बिलकुल ही नहीं बताए गए हैं क्योंकि ऐसे कर्मचारी व अधिकारी हैं ही नहीं, परन्तु इसके बावजूद अन्य भत्ते उन्हीं के लिए 3 लाख के दिखा दिए गए हैं।
पालिका फण्ड का ये कैसा उपयोग
कुल 21 लाख 50 हजार रूपये पालिका फण्ड विकास मदों में खर्च किए जाने बताए गए हैं। पालिका फण्ड से नई सड़कों के निर्माण के लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा गया है, परन्तु पालिका फण्ड से ही अन्य नये निर्माण कार्यों पर 10 लाख रूपये खर्च किए जाने दिखाए गए हैं, राम जाने वे कहां खर्च होंगे। इसी प्रकार पालिका फण्ड से सड़को व भवन के रखरखाव पर 5 लाख रूपये, सार्वजनिक शौचालयों व मत्रालयों के निर्माण पर 2 लाख रूपये, बिजली लाईन वृद्धि के लिए 2 लाख रूपये, उद्यान निर्माण के लिए 50 हजार, पालिका भवनों के रखरखाव के लिए 2 लाख रूपये खर्च करने के लिए प्रावधान रखे गए हैं।
कच्ची व गंदी बस्तियों की पूरी उपेक्षा
राज्य सरकार द्वारा पूरा जोर देकर कच्ची व गंदी बस्तियों का सुधार करने के लिए प्राथमिकता से धनराशि खर्च करने के आदेशों की बजट में पूरी तरह अवहेलना की गई है। कच्ची बस्ती सुधार एवं इससे सम्बंधित किसी भी कार्य के लिए कोई योजना व खर्च के लिए कोई प्रावधान बजट में नहीं रखा गया है। आईडीएसएमटी, ईएफसी निर्बंध योजना के तहत कोई खर्च प्रावधान नहीं रखा गया है। सहभागी योजना में मात्र 35 लाख का प्रावधान किया गया है, जो बहुत कम है।
दबाव से पारित हुआ बजट
बजट पारित तो अवश्य हो गया, बजट की प्रतियां सदस्यों को मात्र एक से दो दिनों पूर्व ही उपलब्ध कराई गई तथा उन पर दबाव बनाया गया कि अगर बजट पास नहीं हुआ तो नगर पालिका के सारे कार्य रूक जाएंगे। इससे बजट को जैसा का तैसा पारित करना पड़ा। बजट प्रावधानों को पढने व उन्हें समझने का मौका ही पार्षदों को नहीं मिला। लेकिन यह स्पष्ट है कि बजट बनाने में कोई संजीदगी नहीं बरती गई, जबकि यह काम कमेटियों को सौंपा जाता तो बजट बेहतरीन बन सकता था। लाडनूं पालिका का 9 करोड़ का बजट पारितसंजीदा हाथोंं से नहीं बना बजट, मजबूरी में करना पड़ा पारित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के लिए एक और साप्ताहिक ट्रेन, किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने.. . जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से चूरू जिले के वाशिंदों को हरिद्वार जाने के लिए एक और ट्रेन मिलेगी।  जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन संख्या 04831 जोधपुर से 22 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर गोटन दोपहर 2.40, मेड़ता रोड 3.05, डेगाना 4.20, खाटू 4.42, छोटीखाटू 4.52, डीडवाना 5.23, लाडनूं 5.48, सुजानगढ़ 6.03, रतनगढ़ रात 8.20, चूरू 9.05, सादुलपुर 10, शिवाना 10.39, हिसार 12.20, धूरी 2.35, पटियाला 3.17, राजपुर 4.12, अंबाला 5.40, जगाधारी 6.37, सहारनपुर 8.30, ज्वालापुर 10.33, हरिद्वार 10.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04832 हरिद्वार से 23 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.45 बजे रवाना होकर ज्वालापुर 4.55, सहारनपुर 6.25, जगाधारी 7.18, अंबाला रात 8....

नगर पालिका से गायब हो रहे पत्रों को लेकर पार्षद मुखर हुए---- कमेटियों के गठन की स्वीकृति से सम्बंधित डाक हुई गायब

लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में आने वाली डाक को आवक रजिस्टर में दर्ज करने के बजाये उसे पूरी तरह गायब कर दिया जाता है। इसी तरह की हालत के शिकार खुद पालिकाध्यक्ष बच्छराज नाहटा भी हुए, जिनके खुद के नाम की डीएलबी से आई डाक को भी गायब कर दिया गया, खुद ईओ के नाम की डाक भी गायब हो जाना आश्चर्य की बात है। उन्होंने जब पार्षदों को इससे अवगत करवाया तो सभी पार्षदों को यह बुरा लगा तथा बोर्ड की गत 29 अप्रेल की बैठक में मुखर होकर पार्षदों ने इस मामले में आवाज उठाई। समितियों के गठन को लेकर हुआ विवाद व टकराव नगर पालिका मंडल में 31 दिसम्बर की बैठक में समितियों का गठन किया गया, जिसमें अधिशाषी अधिकारी ने 60 दिनों में समितियों का गठन नहीं होने को लेकर आपति दर्ज की, उस पर अध्यक्ष ने बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद ई.ओ. द्वारा बैठक नहीं बुलाकर जानबुझकर देरी करने बाबत प्रति-टिप्पणी दर्ज की। इस कार्यवाही की प्रति नियमानुसार डीएलबी, कलेक्टर, उपनिदेशक अजमेर आदि को भेजी गई। इस के बाद सभी कमेटियों के अध्यक्षों ने ईओ को उनकी समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया, परन्तु बिना डीएलबी की स्वीकृति के ...

SHORT NEWS OF LADNUN

सेवादल कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच 21 को लाडनूं । कांग्रेस सेवादल के मुख्य बलॉक संगठक मो. मुश्ताक खां हाथीखानी ने बताया कि 21 मई को जयपुर में होने वाले कांग्रेस सेवादल के प्रादेशिक सेमिनार में भाग लेने के लिए लाडनूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर में 21 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में अयोज्य इस सेमिनार में जगदीश टाईटलर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी.जोशी, सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक सुरेश चौधरी, महेन्द्र जोशी, रामजीलाल आदि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। लाडनूं क्षेत्र में इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करके कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सृष्टि में सबकुछ पूर्व नियोजित- प्रपन्न महाराज: गुनपालिया में भागवत कथावाचन लाडनूं । राष्ट्रीय संत स्वामी नवराज प्रपन्न महाराज ने कृष्ण के जन्म के अवसर पर नन्दग्राम में मनाए गए उत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि वो एक ऐसा अवसर था कि समूचा गांव खुशियां मना रहा था और बाल कृष्ण मंद मंद मुस्करा रहा था, कयोंकि अब वह समय आ रहा था, जब कंस जैसे अनेक दुष्टों का ...