सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थानाधिकारी सारस्वत को वापिस लगाए जाने की मांग हटाने की पीछे साजिश का आरोप

थानाधिकारी सारस्वत को वापिस लगाए जाने की मांग
हटाने की पीछे साजिश का आरोप
लाडनूं। सजग नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश यायावर ने थानाधिकारी घेवरचंद सारस्वत को लाडनूं पुलिस थाने से हटाकर लाईन हाजिर करने के आदेश को अनुचित बताते हुए उन्हें पुन: लाडनूं लगाए जाने की मांग की है। यायावर ने जिला पुलिस अधीक्षक डा. बी.एल. मीणा को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि थानाधिकारी सारस्वत ने लाडनूं में लम्बे समय से हो रही चोरियों पर चंद ही समय में अंकुश कायम किया, वहीं शहर में आंक-दड़े व गुब्बे की खाईवाली पर पुरजोर अंकुश लगाया गया। लम्बे समय से लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए वे स्वयं रातभर गश्त पर निकलते थे। कहीं जीप में, कभी मोटरसाईकिल पर व कभी पैदल और कभी सिविल ड्रेस में घूमकर उन्होंने अंततोगत्वा चोरों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की और इसी प्रकार हत्या के उलझे हुए मामले को उन्होंने आते ही सुलझाकर हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के माध्यम से होने वाली अवैध उगाही व चंदा वसूली को पूरी तरह बंद किए जाने से जहां अनेक पुलिसकर्मी उनसे नाराज थे वहीं अपराधियों सिफारिश लेकर आने वाले राजनेताओं को महत्व नहीं दिया जाने से कतिपय लोग उनसे नाराज थे। थानाधिकारी को अपनी स्वच्छ छवि, स्पष्टवादिता और कर्मठता से ड्ïयूटी पालन का ईनाम लाईन हाजिर करने के रूप में दिए जाने को अनुचित बताते हुए उन्होंने पत्र में लिखा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के चलते क्रिकेट के सौदे को उनकी गैर हाजिरी में पुन: शुरू करवाया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस थाने के दोषी पुलिसकर्मियों का पता लगाने की बजाए थानाधिकारी पर कार्रवाई की जानी गलत बताई है तथा उन्हें वापिस लगाए जाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के लिए एक और साप्ताहिक ट्रेन, किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने.. . जोधपुरसे हरिद्वार वाया डेगाना-चूरू होकर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से चूरू जिले के वाशिंदों को हरिद्वार जाने के लिए एक और ट्रेन मिलेगी।  जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन संख्या 04831 जोधपुर से 22 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर गोटन दोपहर 2.40, मेड़ता रोड 3.05, डेगाना 4.20, खाटू 4.42, छोटीखाटू 4.52, डीडवाना 5.23, लाडनूं 5.48, सुजानगढ़ 6.03, रतनगढ़ रात 8.20, चूरू 9.05, सादुलपुर 10, शिवाना 10.39, हिसार 12.20, धूरी 2.35, पटियाला 3.17, राजपुर 4.12, अंबाला 5.40, जगाधारी 6.37, सहारनपुर 8.30, ज्वालापुर 10.33, हरिद्वार 10.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04832 हरिद्वार से 23 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.45 बजे रवाना होकर ज्वालापुर 4.55, सहारनपुर 6.25, जगाधारी 7.18, अंबाला रात 8....

नगर पालिका से गायब हो रहे पत्रों को लेकर पार्षद मुखर हुए---- कमेटियों के गठन की स्वीकृति से सम्बंधित डाक हुई गायब

लाडनूं (कलम कला न्यूज)। स्थानीय नगर पालिका में आने वाली डाक को आवक रजिस्टर में दर्ज करने के बजाये उसे पूरी तरह गायब कर दिया जाता है। इसी तरह की हालत के शिकार खुद पालिकाध्यक्ष बच्छराज नाहटा भी हुए, जिनके खुद के नाम की डीएलबी से आई डाक को भी गायब कर दिया गया, खुद ईओ के नाम की डाक भी गायब हो जाना आश्चर्य की बात है। उन्होंने जब पार्षदों को इससे अवगत करवाया तो सभी पार्षदों को यह बुरा लगा तथा बोर्ड की गत 29 अप्रेल की बैठक में मुखर होकर पार्षदों ने इस मामले में आवाज उठाई। समितियों के गठन को लेकर हुआ विवाद व टकराव नगर पालिका मंडल में 31 दिसम्बर की बैठक में समितियों का गठन किया गया, जिसमें अधिशाषी अधिकारी ने 60 दिनों में समितियों का गठन नहीं होने को लेकर आपति दर्ज की, उस पर अध्यक्ष ने बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद ई.ओ. द्वारा बैठक नहीं बुलाकर जानबुझकर देरी करने बाबत प्रति-टिप्पणी दर्ज की। इस कार्यवाही की प्रति नियमानुसार डीएलबी, कलेक्टर, उपनिदेशक अजमेर आदि को भेजी गई। इस के बाद सभी कमेटियों के अध्यक्षों ने ईओ को उनकी समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया, परन्तु बिना डीएलबी की स्वीकृति के ...

SHORT NEWS OF LADNUN

सेवादल कार्यकर्ताओं का जयपुर कूच 21 को लाडनूं । कांग्रेस सेवादल के मुख्य बलॉक संगठक मो. मुश्ताक खां हाथीखानी ने बताया कि 21 मई को जयपुर में होने वाले कांग्रेस सेवादल के प्रादेशिक सेमिनार में भाग लेने के लिए लाडनूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर में 21 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में अयोज्य इस सेमिनार में जगदीश टाईटलर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी.जोशी, सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक सुरेश चौधरी, महेन्द्र जोशी, रामजीलाल आदि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। लाडनूं क्षेत्र में इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करके कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सृष्टि में सबकुछ पूर्व नियोजित- प्रपन्न महाराज: गुनपालिया में भागवत कथावाचन लाडनूं । राष्ट्रीय संत स्वामी नवराज प्रपन्न महाराज ने कृष्ण के जन्म के अवसर पर नन्दग्राम में मनाए गए उत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि वो एक ऐसा अवसर था कि समूचा गांव खुशियां मना रहा था और बाल कृष्ण मंद मंद मुस्करा रहा था, कयोंकि अब वह समय आ रहा था, जब कंस जैसे अनेक दुष्टों का ...